Categories: बलिया

बलिया के सभी ब्लॉकों में होगी अभ्युदय विद्यालय की स्थापना

बलिया जिले के हर ब्लॉक में अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की जा रही है। यह विद्यालय कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देंगे। इनमें बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ ही उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर भी जोर दिया जाएगा। स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी से लेकर खेल मैदान की सुविधा रहेगी।

अभी जिले में करीब साढ़े 2200 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल संचालित होते हैं। इनमें करीब 2 लाख 80 हजार बच्चे पढ़ाई करते हैं। लेकिन निजी स्कूलों की बढ़ती संख्या और सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कमी के चलते परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम हो रही है। ऐसे में अब सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होगा। बेहतर सुविधाओं के साथ सौंदर्यकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

28 अप्रैल को महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) अनामिका सिंह की ओर से पत्र जारी कर इसकी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों की सूची तैयार करने में जुटा है। जिसके बाद शासन की तरफ से अभ्युदय स्कूल खोले जाएंगे। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ऐसे विद्यालयों के भवन की डिजाइन पर्यावरण की हितैषी और प्राकृतिक ऊर्जा के अनुकूल होगी। इसके साथ ही आधुनिक बाल मैत्रिक व दिव्यांग सुलभ आदि का इंतजाम होगा। स्कूल में संबंधित गांवों के बच्चों को कक्षा एक से आठ तक की उच्चकोटि का माहौल व शारीरिक विकास आदि की व्यवस्था की जाएगी।

अभ्युदय स्कूल 5 कमरों का एकीकृत भवन होगा, जिसमें स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम होगा। भवन की इकाई का निर्माण भूकंप रोधी तकनीकी को ध्यान में रखकर होगा। इसमें आधुनिक अग्निशमन यंत्र भी लगेंगे। यहां स्मार्ट क्लास भी बनेगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी, मल्टी डायमेंशनल व मल्टी स्केल स्पेस का प्रावधान किया जाएगा।

सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को सम्मान के साथ स्वस्थ व स्वच्छ भोजन की व्यवस्था के अलावा पक्का डायनिंग हाल, कुसन, हाथ डिश वॉश यूनिट, यूटिलिटी यार्ड आदि का निर्माण होगा। सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के लिए मैदान, स्थाई स्टेज व झंडा फहराने व बच्चों के परेड मार्च के लिए जगह व झूला आदि होगा। बालिका शौचालय में इन्सीनरेटर व सभी शौचालय पर्यावरण के अनुकूल और पानी की बचत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे। कक्षा वर्ग व उम्र के अनुसार डेस्क-बेंच लगाए जाएंगे और आरओ की स्थापना होगी।

कंपोजिट अभ्युदय स्कूल का निर्माण करीब 3 हजार वर्ग मीटर भूमि पर होगा। शासन की ओर से जो मानक तय किए गए हैं, उसके अनुसार स्कूल में छात्रों की संख्या 250 होनी चाहिए। बीएसए ने इसकी सूची तैयार करने की जिम्मेदारी सभी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरु होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago