बलिया में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक बार फिर पोल खुल गई। जब एक प्रसूता को एम्बुलेंस नहीं मिली। और उसे टेंपू से ले जाना पड़ा इतना ही नहीं एएनएम नहीं होने की वजह से टेंपू में ही प्रसूता की डिलीवरी हो गई। गनीमत है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले में परिजनों ने बार-बार फोन करने पर भी एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाया है।
मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी का है, जहाँ सुभावती पत्नी रामबचन निवासी तेंदुआ को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस के आभाव में परिजन टैंपू से बघुड़ी हॉस्पिटल लेकर आए। लेकिन अस्पताल में कोई भी एएनएम मौजूद नहीं थी। ऐसे में दर्द से प्रसूता तड़पती रही पर मौके पर कोई महिला कर्मचारी नहीं पहुंची और फिर मरीज को टेम्पू में ही बच्चा पैदा हो गया।
बता दें एएनएम संगीत राय की ड्यूटी उक्त समय पर थी। लेकिन MOYC, ने उन्हें इंद्र धनुष कार्यक्रम के लिए दूसरी जगह भेज दिया गया था। हॉस्पिटल में कोई लेडीज एएनएम नहीं थी। जबकि मेटल ऋतू सिंह पटेल से बात करने पर उनका कहना था कि मैंने तो उनकी ड्यूटी लगाई थी पर एम वाई सी ने यहां से हटा दिया था जबकि हॉस्पिटल में तीन सिफ्ट की ड्यूटी रहती है। ऐसे में अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस के लिए बार-बार फोन किया गया लेकिन उधर से एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने की बात कही गई। आखिरी में फिर निजी साधन से अस्पताल प्रसूता को पहुंचाया जहां पर टैंपू में ही एनएम के अभाव में बच्चे का जन्म हो गया। इस घटना से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं बार बार को एम्बुलेंस की कमी देखी जा रही है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…