बलिया। श्रीपुर पानी टंकी ऑपरेटर की हत्या मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों पर ऑपरेटर की हत्या का आरोप है। दिनदहाड़े गोली मारकर ऑपरेटर की हत्या की थी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें एक नवंबर 2021 को श्रीपुर पानी टंकी के ऑपरेटर राजेन्द्र यादव निवासी गजियापुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके गांव के गोपाल यादव, आजाद यादव, राजू यादव और बब्लू पटेल निवासी सलेमपुर मठिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी आरोप में जिलाधिकारी से स्वाकृति मिलने पर पुलिस ने चारों अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया है।
वहीं थानाध्यक्ष बांसडीहरोड राजकुमार सिंह ने बताया कि चारों अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध करने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या का आरोप होने पर कार्रवाई की गई है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…