बलिया जिला अस्पताल के डायलिसिस वार्ड की सुविधाओं में ईजाफा किया गया है। डायलिसिस वार्ड में वेटिंग भी शून्य चल रही है। जिसके चलते अब आजमगढ़ और मऊ के मरीज भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि पहले अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में काफी कम बेड्स थे। जिसके चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। साल 2020 में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालित यूनिट में 10 बेड थे। दिसंबर के आखिरी में तीन नए बेड लगने और मशीनें इंस्टॉल होने के बाद बड़ा बदलाव आया है। अब मरीजों को यहीं पूरा इलाज मिल रहा है।
अभी बलिया में 13 बेड हैं। जिसमें वेटिंग शून्य व 85 मरीजों की डायलिसिस चल रही है। आजमगढ़ में 13 बेड हैं। 36 वेटिंग व 85 मरीजों की डायलिसिस चल रही है। मऊ में 10 बेड हैं। 15 वेटिंग व 47 मरीजों की डायलिसिस चल रही है। सेंटर मैनेजर पीयूष तिवारी ने बताया कि तीन बेड बढ़ने से जनपद में किडनी के मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। उनके उपचार में सहूलियत मिल रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…