Categories: बलिया

बलिया के नगरा से अगवा हुई दो किशोरियां, जांच में जुटी पुलिस

बलिया से दो किशोरियों को अज्ञात लोगों के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। दोनों किशोरी नगरा क्षेत्र की हैं। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि नगरा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को सुबह शौच के लिए गई थी। लेकिन गायब हो गई। परिजनों ने दूसरे गांव के युवक पर आरोप लगाए हैं।

वहीं घटना में नगरा क्षेत्र के ही एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। वह सुबह कोचिंग में पढ़ने गई थी। लेकिन, कोचिंग खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची।तो परिजन किशोरी को ढूंढने का काफी प्रयास किए लेकिन वह नहीं मिली। आरोप है कि एक युवक किशोरी को लेकर भाग गया।

अब दोनों किशोरियों के परिजनों ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर नगरा थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही दोनों किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago