अब इस एप्प को डाउनलोड करने के बाद ही आपको मिलेगा वाहन पास….जानें क्या बोले जिलाधिकारी

बलिया डेस्क.’ आरोग्य सेतु एप्प’ हर किसी के स्मार्टफोन में हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने एक बार फिर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि हर दुकानदार, फर्म जिनके द्वारा दुकान खोली जाएगी, उनके साथ-साथ कार्यालय आने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी को यह एप्लीकेशन डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। वाहन या किसी भी प्रकार के पास के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के फोन में यह आरोग्य सेतु ऐप्प हो, इसके सत्यापन के बाद ही पास जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा है कि ट्रेन या बस के माध्यम से बाहर से आने वाले प्रत्येक स्मार्टफोन धारक को ट्रांजिट स्थल (रेलवे या बस स्टेशन) पर अनिवार्य रूप से यह एप्लीकेशन डाउनलोड कराया जाए। सभी प्रकार के शासकीय कार्यालयों में कार्य के लिए आने वाले स्मार्टफोन धारक को भी यह एप्लीकेशन रखना अनिवार्य होगा। नहीं होने की दशा में तत्काल डाऊनलोड कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को चारों विन्दुओं से सम्बंधित इस आदेश का अनुपालन कराने को कहा है। वहीं, पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि चेकिंग के दौरान अब यह भी देखा जाए। घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति के पास अगर स्मार्ट फोन है तो उसमें यह ऐप होना ही चाहिए।जिलाधिकारी ने बताया कि आरोग्य सेतु एप के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव केस के आसपास के क्षेत्र में पहुंचने पर अलर्ट मिलने की व्यवस्था है। जनपद में विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में लोग ट्रेन या बस के माध्यम से आए हैं। हो सकता है उनमें भी कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति हो। इसलिए हर किसी के स्मार्टफोन में इस ऐप का होना अनिवार्य है, ताकि अलर्ट मिल सके। इसी क्रम में उन्होंने उपरोक्त चारों बिंदुओं से संबंधित आदेश पारित किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago