बलिया के पड़ोसी जनपद में किशोरी के साथ गैंगरेप, वीडियो हुआ वायरल…..

गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है. गैंगरेप में संलिप्त पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मंगलवार की रात किशोरी अपने घर से गायब हो गई. परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चला. ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि एक खाली मकान में किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है. इससे किशोरी के परिजनों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 को भी दी. किशोरी का वीडियो क्लिप भी वायरल हुआ है. वीडियो क्लिप में किशोरी बता रही है कि उसे अगवा कर पांच युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आसपास के लोगों को खाली बंद मकान से किशोरी की चीखने की आवाज मिली तो तीन आरोपी छत के रास्ते कूद कर फरार हो गए. जबकि दो आरोपियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों व किशोरी को थाने ले गई. उनसे पूछताछ करने के बाद फरार तीन आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया. आरोपियों में शिवांशु पांडेय, प्रकाश पांडेय, सोनू यादव,सत्येंद्र चौहान, सोनू राय शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक डाक्टर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की सूचना 112 नंबर पर मिली थी. उसके आधार पर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. पीड़िता का बयान, परिजनों का बयान लिया गया. पीड़िता के परिजनों से तहरीर लेकर संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है. उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago