बैरिया. वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में लाक डाउन लागू कर महामारी पर काबू पाने के लिए काफी हद तक सफलता पाने के बावजूद इस लॉकडाउन में लाल बालू की तस्करी पर काबू नहीं पाया जा रहा है. लाक डाउन में भी लाल बालू के तस्करों की चांदी कट रही हैं, वहीं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई होने से बालू तस्करों की कमर टूट रही है. इसी क्रम में उपजिलाधिकारी अशोक चौधरी व क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर बैरिया पुलिस ने अठगांवा,इ ब्राहिमाबाद नौबरार से तीन ट्रैक्टर लाल बालू बुधवार की सुबह जब्त कर संबंधित ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त जानकारी देते हुए बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रूप से अठगांवा के निकट बिहार से लाकर स्टोर किए गए लाल बालू को उक्त तीनों ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से लादकर करमानपुर ले जा रहे थे कि उन्हें बीएसटी बंधे पर ही जब्त कर तीनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया. क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में चोरी छिपे अवैध लाल बालू की तस्करी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…