लॉकडाउन: फाकाकसी के दौर से गुजर रहे युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी….

रसड़ा. नगर के शिवम गली (रेड लाइट एरिया) स्थित ओमकार कटरा में गुरुवार की सुबह एक प्रवासी कामगार युवक पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी. बताते हैं कि महाराष्ट्र प्रांत के जिला सांगली नीयर गटर टैंक सुखदेव नगर बरोरा रोड लोहरा एसटी नं. 1 हाऊस 225 निवासी शरद पोपट तोलुके (25) पुत्र पोपट शंकर तोलुके अपने दो अन्य रिश्तेदारों संग नगर के ओमकार कटरा स्थित अजय वर्मा के मकान में रहकर सोना चांदी गलाने का काम करता था, साथ में रह रहे आकाश भारत तोलुके व मयूर गणपति जाधव ने बताया कि गुरुवार की सुबह सबसे पहले वह उठा और टहल कर वापस आते ही करीब 7 बजे ऊपर कमरे में चला गया. कुछ देर बाद उसके साथ रहने वाला बुआ का लड़का आकाश ऊपर जाकर दरवाजा खुलवाने लगा, दरवाजा न खुलने पर आकाश आसपास के लोगों को बुलाया. लोगों ने ज्यों दरवाजा तोड़कर अंदर का दृश्य देखा तो अवाक रह गया. शरद पोपट तोलुके पंखे से लटका हुआ मिला. युवक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था. एक छोटी बहन थी, जिसकी शादी हो गयी है. मृतक अपने अपने बुआ एवं मामा के लड़के के साथ लगभग 10 माह से रसड़ा में रह कर सोना चांदी गलाने का काम करता था. लॉकडाउन के चलते वह आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था. जिसके चलते वह काफी तनाव में रह रहा था. पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है, इसकी सूचना परिजनों के यहां भेज दी गई है. कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया कि युवक का मोबाइल नंबर ले लिया गया है, उसके काल डीटेल के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों से क्षुब्ध होकर इस प्रकार का कदम उठाया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago