Categories: बलिया

अब गांवों नहीं पसरेगी गंदगी, एडीओ प्रतिदिन 5 गांवों में सफाई की जांच करेंगे

बलिया को साफ-स्वच्छ बनाए रखने के लिए सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। सभी पंचायत एडीओ प्रतिदिन 5 गांवों की जांच पड़ताल करेंगे। इस दौरान सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बलिया में पंचायती राज विभाग की ओर से साल 2009-10 में गांवों की सफाई के लिए कुल राजस्व गांव 2403 के सापेक्ष 2320 सफाईकर्मियों की तैनाती हुई, लेकिन तैनाती के बाद से ही सफाई कर्मियों के द्वारा मनमाना काम किया जा रहा है।

गांवों में गंदगी पसरी रहती है। आए दिन ग्रामीणों की ओर से सफाई नहीं होने शिकायतें मिलती हैं। इसको देखते हुए डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को प्रतिदिन पांच गांवों की पड़ताल कर रिपोर्ट करने का निर्देश जारी किया। उन्होंने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कम से कम पांच ग्राम पंचायतों के सफाई कार्य की पड़ताल करने व सफाई कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर विभाग में खलबली मची है। इस बाबत डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि सभी एडीओ पंचायत को गांवों की सफाई कार्य की लगातार मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। सफाई कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago