बलिया की कमान संभालने के बाद नवागत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में पत्रकारों के साथ चर्चा की। उन्होंने अपना परिचय देने के बाद आम जनता के हित में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। मूल रूप से कौशाम्बी के रहने वाले रविन्द्र कुमार इससे पहले उन्नाव और कन्नौज में डीएम रह चुके हैं।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसामान्य के लिए शासन की जो योजनाएं हैं, वह हर एक पात्र तक पहुंचाने की कोशिश रहेगी। जन शिकायतों का निस्तारण जल्द करना प्राथमिकता होगी। अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश रहेगा कि समय सीमा में जनशिकायतों का समाधान करें, कोई टालमटोल नहीं होना चाहिए।
साथ ही कहा कि जिले के विकास के लिए जो परियोजनाएं चल रही है, समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। लंबे समय से जो प्रोजेक्ट लंबित है, उनको भी संज्ञान में लेकर प्रोजेक्ट की समीक्षा करआगे बढ़ाया जाएगा। गो-आश्रय स्थल की व्यवस्था शासन की प्राथमिकता है, इनके सम्बन्ध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…