बलिया में चार्ज लेते ही जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अर्थ एवं संख्या अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दे दिया। मुख्यालय पर अनुपस्थित होने पर उन्होंने कार्रवाई की।
दरअसल डीएम ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय लिया और जरूरी निर्देश दिए। अर्थ एवं संख्या अधिकारी (डीएसटीओ) विजय शंकर के मुख्यालय पर अनुपस्थित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। और कहा कि कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी l
इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी और उसके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समस्याए सुनने के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जाए और उनका जल्द निस्तारण किया जाए। संवेदनशील प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…