Categories: बलिया

बलिया निवासी IAS अधिकारी शिपू गिरी बने वाराणसी के नगर आयुक्त

साल 2017 बैच के IAS अधिकारी शिपू गिरी ने वाराणसी के नए नगर आयुक्त के रूप में अपना पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने से पहले बाबा काल भैरव, काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान का आर्शीवाद लेकर नए कार्य की शुरुआत की।

शिपू मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की थी। वह इससे पहले प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त रहे। गिरी श्रावस्ती में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और चंदौली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अब वे वाराणसी के नगर आयुक्त बन गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर आयुक्त शिपू गिरी ने कहा कि उनको फोकस नगर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर जोर रहेगा। वे स्मार्ट सिटी के कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने नगर निगम और स्मार्ट सिटी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने की बात कही।  नगर निगम की सेवाओं को जनमानस की आकांक्षाओं और सहयोग के बल पर जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago