Categories: बलिया

पूर्वोत्तर रेलवे ने चौरी-चौरा और बलिया के बलिदानियों पर बनाई फिल्म, लोगों को खूब भा रहा है वीडियो

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने तीन मिनट की वीडियो फिल्म बनाई है। जिसमें चौरी चौरा और बलिया के बलिदानियों की शौर्यगाथा गाई गई है।

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। रेलवे के द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के 28 स्टेशनों को 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज (मॉनूमेन्टल फ्लैग) लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। गोरखपुर सहित छपरा, बनारस, बलिया, सीवान, देवरिया, मऊ, प्रयागराज रामबाग, वाराणसी सिटी, आजमगढ़, गाजीपुर सिटी, पडरौना, गोपालगंज, इज्जतनगर, फर्रूखाबाद, पीलीभीत, बदायूं और कन्नौज स्टेशनों में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद और बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हल्द्वानी, रूद्रपुर सिटी और कासगंज स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने की प्रक्रिया चल रही है।

अब रेलवे प्रशासन के द्वारा तीन मिनट की वीडियो फिल्म बनाई है, जिसमें चौरी चौरा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिया के महान सपूत मंगल पांडेय के शौर्य गाथा को फिल्माया गया है। रेलवे की यह पहल इंटरनेट मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के चौरी चौरा एवं बलिया स्टेशन पर 18 से 23 जुलाई तक आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन का आइकॉनिक सप्ताह आयोजित किया गया। इस आइकॉनिक सप्ताह के अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित नुक्कड़ नाटक, देशभक्ति गीत, वीडियो फिल्म, फोटो प्रदर्शनी, स्टेशन की सजावट, सेल्फी प्वाइंट तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago