बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल में डॉक्टर न तो समय पर आते हैं न ही मरीजों का ठीक से इलाज करते हैं। हालत यह है कि दूर दराज से मरीज अस्पताल में इलान कराने आते हैं लेकिन ओपीडी में डॉक्टर की नहीं मिलते।
मरीज बिना इलाज कराए बेरंग लौट जाते हैं या फिर प्राइवेट क्लीनिकों के चक्कर लगाते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने का समय सुबह 8 बजे से है लेकिन 9.30 बजे तक भी ओपीडी में चिकित्सक नहीं बैठते। इससे मरीजों को काफी परेशानी होती है। मरीज सुबह से ही ओपीडी के बाहर बैठकर डॉक्टरों के आने का इंतजार करते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह ने शुरुआत में तो जिला अस्पताल का निरीक्षण इस पर ध्यान दिया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से 1800 मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही मरीजों का इलाज हो पाता है। गुरुवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां जिला अस्पताल के कक्ष संख्या 21 में नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बीपी सिंह और सर्जन डॉक्टर सौरभ सिंह बैठते हैं लेकिन डॉक्टर बीपी सिंह छुट्टी पर हैं और मरीज अपने परीक्षण का इंतजार करते हुए देखे गए।
इसी तरह कक्ष 20 में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष चौधरी की कुर्सी खाली पड़ी रही और मरीज इलाज का इंतजार करते रहे। कक्ष संख्या 19 में भी डॉक्टर आरएन उपाध्याय सर्जन बैठते हैं लेकिन कभी समय पर नहीं आते। कक्ष 18 में डॉक्टर अनिल सिंह और डॉक्टर आऱडी राम बैठते हैं लेकिन दोनों नदारद मिले। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के कमरा नंबर पांच में डॉ. अंशुमान राय सर्जन बैठते हैं। कक्ष का दरवाजा बंद था। मरीज इंतजार करते रहे।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मनमर्जी और लापरवाही को लेकर जिला अस्पताल सीएमएस डॉक्टर दिवाकर सिंह का कहना है कि सर्जन और आर्थो सर्जन राउंड पर थे। जिला अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक है। इस अवधि में किसी भी चिकित्सक को ओपीडी कक्ष न छोड़ने की हिदायत है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…