Categories: बलिया

बलिया में चेतावनी बिंदु तक बढ़ा गंगा का पानी, तटीय इलाकों में खौफ का माहौल

बलिया में बाढ़ का खतरा मंडरा है। पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते लोगों में खौफ का माहौल है। गंगा का पानी अपने पेटे से बाहर निकलने लगा है, ऐसे में बाढ़ का संकट बढ़ गया है।

धीरे-धीरे बढ़ रहा गंगा का जलस्तर लोगों को चिंता में डाल रहा है। शुक्रवार सुबह गायघाट गेज पर शुक्रवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 54.250 मीटर पर पहुंच गया। जबकि गुरुवार शाम चार बजे 53.850 मीटर था। इस तरह नदी में पिछले 16 घन्टे में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी। आयोग के अनुसार नदी में अब भी 2 सेमी प्रति घन्टे का बढ़ाव बना हुआ है। यहां चेतावनी बिन्दु 56.615 मीटर और खतरा बिन्दु 57.615 मीटर पर है।

बढ़ते जलस्तर से लोगों में खलबली मची हुई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने अपने सामान समेटना शुरु कर दिया है। नदी का पानी अब मझौवा मठिया के पास पेटे से बाहर आने लगा है। वह वक्त दूर नहीं जब नदी के पानी से दियारे के सैंकड़ों बीघे में फैली परवल, नेनुआ की फसल नष्ट हो जाएगी। वहीं तटीय इलाकों में नदी की लहरों का दबाव बढ़ने से कटान शुरु हो गया है। इस साल फिर गंगा अपना रौद्र रुप दिखा रही हैं और तटीय इलाकों में कटान से कई क्षेत्रफल की भूमि खराब हो रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago