बलिया में करंट लगने की अलग-अलग घटनाओं में 1 नौजवान समेत 2 की मौत, 2 महिलाएं घायल

बलिया। बलिया में करंट लगने की अलग – अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला बांसडीह के रेवती थाना क्षेत्र का है। यहां करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। युवक 2 बहनों का भाई था। रक्षाबंधन से पहले हुए इस हादसे ने बहनों की खुशियां छीन ली। जानकारी के मुताबिक रेवती थाना क्षेत्र के नारायण गढ़ निवासी रितुराज उर्फ राजकुमार पटेल 16 वर्ष पुत्र जयप्रकाश पटेल अपने घर के बगल स्थित खेत की तरफ गया था।

इसी बीच वह पहले से टूट कर गिरे विद्युत तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन घायल राजकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

दूसरा मामला इधर उभांव थाना क्षेत्र का है। जहां माइक में करंट आने से 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गयीं। दोनों का इलाज सीएचसी सीयर पर चल रहा। मामला थाना के चैनपुर गुलौरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर गुलौरा के मठिया मौजा में स्थित डीह बाबा स्थान पर शुक्रवार को शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें करीब दो दर्जन महिलाएं शामिल होकर भजन-किर्तन कर रही थीं।

इसी बीच किसी प्रकार लाउडस्पीकर के माइक में करंट उतर गया। इसकी जद में आकर मठिया निवासी 55 वर्षीय फुलपरी, 50 वर्षीय शांति तथा 45 वर्षीय लीलावती झुलस गयी। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गयी तथा शोर मचाते हुए महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। जानकारी होने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद फुलपरी को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago