बिल्थरा रोड में एआईएमआईएम के नए नवेले पदाधिकारियों को प्रदान किया गया मनोनयन पत्र!

बिल्थरारोड–  एआईएमआईएम बिल्थरा रोड युनिट की एक बैठक चौकिया मोड़ स्थित जियाऊलहक के आवास पर हुई। जिसमे जिलाध्यक्ष अमानुल हक अब्बासी एडवोकेट ने बसपा के मुस्लिम भाई चारा के बेल्थरा रोड विधानसभा के अध्यक्ष महमूद अंसारी व बिठुआ ग्रामसभा के पूर्व प्रधान एडवोकेट ओमप्रकाश शास्त्री व समाजिक कार्यकर्ता कृष्णनन्द यादव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

मनोनीत पदाधिकारीयो को मनोनयन पत्र भी प्रदान किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अब्बासी ने कहा कि वरिष्ठ नेता महमूद अंसारी के बसपा छोड़कर पार्टी का दामन थामने से स्थानीय विधानसभा मे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी साथ ही पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री व कृष्णनन्द यादव के पार्टी में आने से दलित व पिछड़े समाज के लोगो को पार्टी से जोड़ने मे आसानी होगी।

विज्ञापन

उन्होंने देश व प्रदेश मे बढ़ते अपराध व कानून व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। उन्होंने मौजूदा अहंकारी व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओ को मनोयोग से लग जाने का आह्वान किया। मनोनीत पदाधिकारियों रईस अहमद व समीर फारूकी विधानसभा महासचिव व आबान हसन विधानसभा कोषाध्यक्ष व जियाऊल साहब विधानसभा संगठन मंत्री व मोहम्मद साजिद को सेक्टर अध्यक्ष फरसाटार व मोहम्मद दानिश विधानसभा सचिव है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष युथ साजिद अंसारी, विधानसभा युथ अध्यक्ष ओसामा मुजाहिद एडवोकेट आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता जिलामहासचिव अमीन अंसारी व संचालन विधानसभा अध्यक्ष शाहीन आलम ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago