बलिया डेस्क : गंगा नदी के कटान से बचाने हेतु बांध निर्माण के लिए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आज़मगढ़ में कमिश्नर विजय विश्वास पंत से मुलाकात की और बलिया के हैबतपुर सहित एक दर्जन गाँवों को गंगा नदी के कटान से बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
रोहित सिंह ने कमिश्नर विजय विश्वास पंत से मुलाकात कर बताया की 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना का शुरूआत हैबतपुर गाँव से किया था परंतु गंगा नदी के कटान से आज हैबतपुर सहित एक दर्जन गाँव अपने अस्तित्व का बाट जोह रहे हैं।
रोहित सिंह ने मंडलायुक्त से भेंट के दौरान बताया की हैबतपुर,मुबारकपुर,खोड़ीपाकड़,दरामपुर, सरफ़ुद्दीनपुर,देवरिया कला,नसीराबाद,मालदेपुर,विजयीपुर,रामपुर महावल सहित दर्जन भर गाँव एवं शहर को बचाने हेतु बांध निर्माण आवश्यक है।श्री सिंह ने इस भेंट के दौरान कमिश्नर से जनता को हो रही समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रेस को बताया की उज्ज्वला की जन्मभूमि को बचाने हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…