बलिया- पूर्व प्रधान ने विकास के नाम पर किया लाखों का ग’बन, मामला सामने आने पर गाँव वालों ने की हा’थापा’ई

बलिया डेस्क : विकास कार्यों में करप्शन का मामला सामने आने के बाद विकास खंड चिलकहर के असनवार गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान केशरी फंस गए हैं. इस मामले की जांच चल रही है. सत्र 2010-15 के बीच केशरी देवी प्रधान थे. इनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच उप निदेशक कृषि इंद्राज ने की है.

प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए सीडीओ विपिन जैन के आदेश पर टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पाया गया कि विकास के नाम पर सरकार के पैसों की खूब लूट हुई. सच्चाई सामने आने के बाद जांच अधिकारी की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भीड़ गए. गाँव वालों का जब इसकी जानकारी हुई कि विकास के नाम पर फर्जी तरीके से नौ लाख रूपये आहरित कर लिया गया तो सभी को होश उड़ गए.

विज्ञापन

आपको बता दें कि गाँव की ही रहने वाली वंदना उपाध्याय और आशूतोष उपाध्याय ने सीडीओ को पत्रक दिया था और तत्कालीन प्रधान पर सरकारी पैसों के गबन का आरोप लगाया था. शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तत्कालीन सचिव सुनील कुमार के साथ मौके पर टीम पहुंची और सोलह कार्यों का सत्यापन करने का का शुरू कर दिया गया. जांच में पता चला कि तीन कार्यों को कराए बिना ही धन आहरित कर लिया गया. गाँव वालों को जब यह बात पता चली तो वह आवेश में आ गए और जांच टीम की मौजूदगी में ही हाथापाई शुरू हो गयी.

जाँच में पाया गया है कि आठ लाख सत्तर हज़ार रूपये के गबन किया गया. इसके बाद पूर्व प्रधान की तरफ से लाखों रूपये के चेक काटने को लेकर सचिव से रिकार्ड तलब किया गया है. जांच अधिकारी इंद्राज ने बताया कि विकास कार्यों में अनियमितता की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि तीन कामों को लेकर सुरेश और देव कुमार के नाम पर करीब नौ लाख रूपये का चेक काटने का मामला सामने आया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago