ओडिशा में नोकिया फोन में विस्फोट होने से 18 साल की युवती की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना झारसुगुड़ा जिले के खेरियाकानी गांव में हुई है. यहां मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही उमा उरांव की फोन में अचानक हुई विस्फोट से दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मोबाइल में विस्फोट होते ही आग लग गई और कमरे में धुआं फैल गया.
घटना में उमा गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश होकर गिर गई. परिजनों ने युवती को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नोकिया 5233 मॉडल में ब्लास्ट हुआ है. वहीं एचएमडी ग्लोबल ने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने नोकिया के इस मॉडल के फोन को न ही बनाया और न ही बेचा है. जबकि इस मॉडल का फोन अभी भी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे की अमेजन और फ्लिपकार्ट की साइट पर बेचा जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल के फटने पर उमा उरांव के हाथ, छाती और पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे. वो फोन को चार्ज पर लगाकर अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रहीं थी. मृतक उमा उरांव के भाई दुर्गा प्रसाद उरांव का कहना है कि मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली थी और उमा ने बातचीत करते हुए उसे चार्ज पर लगाया था. इस घटना के बाद डैमेज हुए फोन की तस्वीरें आउट हुई हैं. नोकिया 5233 मोबाइल भारत में साल 2010 में रिलीज हुआ है.हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मोबाइल में किस वजह से विस्फोट हुआ है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…