Categories: देश

सरकार ने नहीं तय किया है नौकरी देने का कोई टारगेट- श्रम मंत्री

केंद्र सरकार  ने युवाओं को नौकरी देने का कोई लक्ष्य नहीं तय किया है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से यह बात कही है श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने। इंडियन नेशनल लोकदल के सांसद दुष्यंत चौटाला के सवाल पर उन्होंने लोकसभा को यह जानकारी दी। सांसद चौटाला ने पिछले तीन साल में रोजगार सृजन से जुड़े सवाल पूछे थे।  जिस पर मंत्री गंगवार ने कहा-सरकार ने कोई टारगेट नहीं तय किया है। लेकिन रोजगार पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है और इसको लेकर सरकार गंभीर भी है। केंद्रीय श्रम मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि सरकार ने प्राइवेट सेक्टर को प्रोत्साहन देकर नौकरियों के सृजन के लिए कमद उठाए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, महात्मा गांधी नेराष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना और पंडित दीनदयालय उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में पर्याप्त निवेश कर रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सांसद चौटाला ने इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में बेरोजगारी 2017 में 18.3 के मुकाबले बढ़कर 18.6 हो गई वहीं 2019 में यह बढ़कर 18.9 हो जाएगी।रिपोर्ट में कहा गय है कि इसी अवधि के दौरान बेरोजदारी दर 3.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने की उम्मीद है। सांसद ने सरकार से पिछले तीन साल में पैदा हुए रोजगार के आंकड़े मांगने के साथ इस दिशा में किए प्रयासों की जानकारी मांगी। सरकार ने जवाब देते समय वार्षिक श्रमबल सर्वेक्षण 2012-13, 2013-14, 2015-16 के हवाले से बताया कि सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है।

यहां 2014-15 में 1.8 प्रतिशत से 2015-16 में 10.02 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी। वहीं अन्य उच्च बेरोजगारी वाले राज्यों में केरल और त्रिपुरा हैं। जहां 10.6 और 10 प्रतिशत बेरोजगारी है। वहीं सरकार ने 2016-17 और 2017-18 में बेरोजगारी के आंकड़े नहीं दिए। गंगवार ने पीएमईजीपी के तहत 1017-18 में कम नौकरियां मिलने की बात स्वीकार की। आंकड़ों के मुताबिक इस योजना के तहत जहां 2016-17 में 4.07 लाख लोगों को रोजगार मिला, वहीं 2017-18 में यह आंकड़ा गिरकर 2.31 लाख तक पहुंच गया। सरकारी आंकड़ों से जाहिर हुआ कि कौशल प्रशिक्षण और प्लेसमेंट में मंदी का दौर है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago