PHOTO- चार्जिंग में मोबाइल लगा बात कर रही लड़की, फ़ोन फ़टने से दर्दनाक मौत

ओडिशा में नोकिया फोन में विस्फोट होने से 18 साल की युवती की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना झारसुगुड़ा जिले के खेरियाकानी गांव में हुई है. यहां मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही उमा उरांव की फोन में अचानक हुई विस्फोट से दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मोबाइल में विस्फोट होते ही आग लग गई और कमरे में धुआं फैल गया.

घटना में उमा गंभीर रूप से झुलस गई और बेहोश होकर गिर गई. परिजनों ने युवती को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस  ने मामला दर्ज कर लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नोकिया 5233 मॉडल में ब्लास्ट हुआ है.  वहीं एचएमडी ग्लोबल ने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया है. कंपनी का कहना है कि उन्होंने नोकिया के इस मॉडल के फोन को न ही बनाया और न ही बेचा है.  जबकि इस मॉडल का फोन अभी भी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे की अमेजन और फ्लिपकार्ट की साइट पर बेचा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल के फटने पर उमा उरांव के हाथ, छाती और पैर गंभीर रूप से झुलस गए थे. वो फोन को चार्ज पर लगाकर अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रहीं थी. मृतक उमा उरांव के भाई दुर्गा प्रसाद उरांव का कहना है कि मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली थी और उमा ने बातचीत करते हुए उसे चार्ज पर लगाया था. इस घटना के बाद डैमेज हुए फोन की तस्वीरें आउट हुई हैं. नोकिया 5233 मोबाइल भारत में साल 2010 में रिलीज हुआ है.हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मोबाइल में किस वजह से विस्फोट हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago