वोटर आईडी के लिए भटकने की जरुरत नहीं, अब डाकिए घर पहुंचाएंगे मतदाता पहचान पत्र

बलियाः उत्तरप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अभी से ही तैयारी शुरु कर दी है। चुनाव में मतदाता पहचान पत्र वितरित करने में कोई परेशानी और लापरवाही न हों, इसके लिए नई व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार अब डाकिए मतदाताओं के घर मतदाता पहचान पत्र पहुंचाएंगे।

बता दें कि हर साल चुनाव के दौरान कई नए वोटर्स मतदाता पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं। इस बार जिले में 25489 युवाओं ने आवेदन दिया। इन मतदाताओं को पहचान पत्र मिलने में आने वाली परेशानी दूर करने के लिए अब विभाग के द्वारा डाक से सीधे इन लोगों के पते पर मतदाता पहचान पत्र पहुंचाया जाएगा।

अभी तहसीलों से मतदाता पहचान पत्र बीएलओ और लेखपालों के माध्यम से वितरित किए जाते थे। लेकिन इससे मतदाताओं को असुविधा होती थी कई बार उनसे शुल्क वसूलने के मामले भी सामने आए थे। कई बार वितरित न करने और फर्जी पते पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने के मामले सामने आए। जिसको चुनाव आयोग ने संज्ञान में लिया और अब सीधे डाकघरों के माध्यम से पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा।

साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में नए मतदाताओं में शामिल होने जा रहे युवाओं से ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। नए मतदाता के रूप में जिले में करीब 25489 युवाओं ने मतदाता सूची में नाम डालने के लिए आवेदन किया है। करीब 10,458 लोगों ने डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

3 days ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago