सिकंदरपुर की बदहाल सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 45.14 करोड़ से होगा मरम्मत कार्य

सिकंदरपुर की सड़कों की सूरत संवरने वाली है। सालों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही सड़कों की मरम्मत के लिए 45.14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। करीब दो दर्जन सड़कों के  पुनर्निमाण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरु होगा।

बता दें कि विधानसभा सिकन्दरपुर की जर्जर हो चुकी करीब 65 किमी लम्बी इन 23 सड़कों के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग के अनु सचिव राजकुमार की ओर से वित्तीय मंजूरी का पत्र भी मुख्य अभियंता (पीडब्ल्यूडी) को भेज दिया गया है। राज्य सड़क निधि से बनने वाली इन विभिन्न सड़कों में कुछ का पुनर्निर्माण तो कुछ नवीन सड़कों का भी निर्माण कराया जाएगा। इन सड़कों में कुछ ऐसी सड़कें भी हैं, जिनको पेचवर्क के जरिए नहीं सुधारा जा सकता, ऐसे में उनका पुनर्निमाण किया जाएगा।

बता दें कि बदतर हो चुकी सड़कों को लेकर जनता काफी परेशान थी। कई बार हादसे भी हुए। जनता ने सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की। वहीं अब चुनाव से पहले सरकार ने जनता की सुध ले ली है। और सड़क सुधार के लिए 45 करोड़ 14 लाख 38 हजार रुपये की मंजूरी दे दी। इन सड़कों के निर्माण के लिए प्रथम क़िस्त के रूप में चार करोड़ 51 लाख 32 हजार रुपये भी जारी कर दिया है। वहीं सरकार के इस फैसले ने जनता ने राहत की सांस ली है। वहीं विभाग का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो नवम्बर माह में निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago