यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव बनने के बाद अंगद यादव पहुंचे बिल्थरारोड, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बिल्थरारोड। कुसहाभाड़ गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अंगद यादव को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिससे उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के द्वारा उन्हें नियुक्ति दी गई है।

प्रदेश सचिव बनने के बाद अंगद यादव नगर पहुंचे। यादव के आने की सूचना मिलते ही उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में समर्थक जुट गए। फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सैंकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों के बीच अंगद के स्वागत का नजारा देखने लायक था। रेलवे प्रांगण से निकलकर तीनमुहानी स्थित चौधरी चरण सिंह तिराहा चौकिया मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर व उभांव मोड़ स्थित पूर्व मंत्री स्व शारदानंद अंचल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया उसके बाद लाव लश्कर के साथ अंगद यादव का काफिला क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद उनके आवास कुशहाभाड़ पर समाप्त हुआ जो। इस दौरान प्रदेश सचिव अंगद यादव समर्थकों के प्यार और स्नेह को देख अभिभूत हो गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत बनाते हुए व्यापक रूप से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की है, ताकि पार्टी मजबूत हो सके।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, ममता चंद्रा ,इरफान अहमद,राजेश पासवान , राजन कन्नौजिया,आनंद मास्टर, रुद्र प्रताप यादव, भीम प्रसाद,बीडीसी आफताब, रामाश्रय यादव फाइटर, अमन बरनवाल, शैलेन्द्र, अनिल यादव, सोनू यादव,गौरव शंकर यादव, रामबदन यादव, नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल, अमन बरनवाल,  विवेक यादव, भोला , जोनल सचिव सद्दाम, अर्जुन आदि लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago