Categories: बलिया

बलिया पुलिस विभाग में फेरबदल, एक एसओ और सात सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले

बलिया में एक बार फिर पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी हुई है। एसपी राजकरन नय्यर ने एक एसओ व सात सब इंस्पेक्टरों को ईधर से ऊधर किया है। एसओ समेत सब इंस्पेक्टरों को तबादले के बाद अलग अलग कार्यक्षेत्र की कमान सौंपी गई है। जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है।

पुलिस अधीक्षक ने तबादले के क्रम में एसओ मनियर राजीव सिंह को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा का पदभार सौंपा है। साथ ही चौकी इंचार्ज चांद दियर मदन पटेल को मनियर की कमान सौंपी है। नगर कोतवाली के ओक्डेनगंज चौकी के प्रभारी रोहन राकेश सिंह को चांद दियर भेजा है।

इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश सिंह को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी है। वह पहले पुलिस लाइन में तैनात थे। रसड़ा कोतवाली में तैनात चंद्रशेखर सिंह को चौकी प्रभारी उत्तरी, नरहीं में तैनात एसआई देवेंद्र नाथ दूबे को चौकी इंचार्ज लालगंज बनाया है। रामगढ़ चौकी प्रभारी रमाश्रय यादव को पुलिस लाइन, लालगंज में तैनात प्रभाकर शुक्ल को नरहीं, पुलिस लाइन तैनात शिवमूर्ति तिवारी को हल्दी थाने पर तैनात किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago