बलिया में कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। साथ ही धान खरीद और मंडी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि फसलों की क्षति का सर्वे कराकर वेबसाइट पर कृषि अनुदान मॉड्यूल वर्कशीट कराया जाए। जिसमें कृषकों को हुई क्षति में 12645 कृषकों की डाटा फील्डिंग कर दिया गया है। उन्होंने लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई साथ ही बाढ़ से नुकसान की भी समीक्षा की। और जन शिकायतों में विभिन्न विभागों की लंबित पड़े प्रकरणों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने फसल क्षति जनहानि पशु हानि और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा में क्षति ग्रस्त मकानों के मुआवजे में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कितने मकान का सर्वे हुआ है, कितनों का भुगतान हुआ है इसकी रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। जन शिकायतों का निस्तारण एवं उनकी गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें जन शिकायतों का निस्तारण में विभिन्न विभागों की लंबित पड़ी प्रकरणों को तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बाढ़ भारी वर्षा और आधी तूफान से जिन परिवारों/व्यक्तियों के मकान पूर्व रूप से नष्ट हो गए हो उन्हें नियमानुसार सहायता तथा पात्र होने पर शासन की आवासीय योजनाओं के अंतर्गत आवास दिलाया जाए।
बाढ़ और अतिवृत्ति से प्रभावित संबंधित जनपदों में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। जिसमें बाढ़ से राहत कार्यो का सत्यापन में हो रही लापरवाही में निर्देश दिए कि इसको तत्काल निस्तारण कराया जाय ताकि भुगतान की कार्यवाही की समय से किया जा सके।वहीं मंडलायुक्त विश्वास पंत ने भरतपुर/माधोपुर के चौपाल में 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छः माह के बच्चों का अन्नप्रासन कराया।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…