महागठबंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं, 2019 चुनाव हम ही जीतेंगे: भाजपा अध्यक्ष

मेरठ: उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई ने आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की मेरठ में चल रही बैठक के दूसरे दिन राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के जरिए चुनाव से पहले संगठन के एजेंडे का खाका तैयार किया गया है।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 सीटों से 74 सीटों करनी हैं। शाह ने ये भी कहा कि महागठबंधन से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं, चुनाव हम ही जीतेंगे बस आप केंद्र में मोदी सरकार की और राज्य में योगी सरकार की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएं।

उनहोंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा साथ ही पार्टी की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त एक सितंबर से 15 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों की संचालन टोली की बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उधर इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दलित कार्ड खेलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दलितों के आरक्षण के मुद्दे को एक बार फिर गरमा दिया। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago