MLA उमाशंकर सिंह को जान से मारने की धमकी,कहा- जीना है या मरना तू डिसाइड कर

बलिया  की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को ‘दाऊद इब्राहिम’ के नाम से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और साथ ही जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. विधायक ने पूरे मामले की शिकायत कर एफआईआर गोमती नगर थाने में दर्ज कराई.

जीना है या मरना तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक ही गोली काफी
तहरीर के मुताबिक 6 अगस्त को विधायक को मोबाइल नम्बर 9910541690 से एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें अपना ई-मेल देखने के लिए कहा गया था. विधायक के मुताबिक उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया. फिर से 8 अगस्त को उन्हें उसी नंबर से आखिरी चेतावनी देते हुए एक करोड़ रुपये देने का धमकी भरा मैसेज आया. मैसेज में दुबारा मेल देखने को कहा गया था.

जब विधायक ने मेल देखा तो पाया दाऊद इब्राहीम की फोटो के साथ rk39052442@gmail.com ई-मेल आईडी से एक मेल था जिसमें ‘जीना है तो 1 करोड़ दो’ के साथ गोली से मारने की धमकी दी गई थी. मेल में लिखा था ‘ जीना है या मरना तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक ही गोली काफी है. मैं नहीं चाहता बागी बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़े. कीमत 1 करोड़ ‘.

 

जिस नंबर से मैसेज आया था जब विधायक ने उसे ट्रू-कॉलर पर चेक किया तो उस पर दाऊद इब्राहिम नाम लिखा हुआ था. इसके बाद घबराए विधायक ने आनन फानन में गोमती नगर थाने में आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में और रंगदारी एफआईआर दर्ज कराई. विधायक के एफआइआर कराने के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से छानबीन शुरू की तो सारा मामला सामने आया.

बलिया का निकला ये ‘दाऊद’
सीओ चक्रेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने पूरे घटनाक्रम की जांच की तो पाया कि बलिया का रहने वाला संदीप सिंह नाम का एक आदमी फर्जी एकाउंट बनाकर विधायक से पैसे ऐंठने के फेर में था. सीओ के मुताबिक दाऊद इब्राहीम के नाम से संदीप सिंह ने ही विधायक को ई-मेल और मैसेज भेजे थे. पुलिस ने संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है. संदीप सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है. आगे की जांच के लिए आज उसे बलिया से लखनऊ लाया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago