बलिया – मार्केटिंग इंस्पेक्टर 20 दिनों से हैं लापता, पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

बलियाः हनुमानगंज क्षेत्र के मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा को ग़ायब हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका सुराग लगाने में नाकाम रही है। मिश्रा के परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाए जाने के बाद से ही पुलिस उनकी तालाश कर रही है। लेकिन उसे अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

मुलरूप से कुशीनगर के रहने वाले कृष्ण मुरारी मिश्रा 8 फरवरी को रहस्यमयी ढ़ंग से गयब हो गए थे। मिश्रा 8 फरवरी (मंगलवार) की सुबह ड्यूटी करने के लिए कुशीनगर से बलिया के लिए निकले थे, ऑफिस के लोगों का कहना है कि 12 बजे तक ऑफिस में आए थे। इसके बाद वो कहां गए इसकी ख़बर किसी को नहीं।

काफी कोशिशों के बाद जब मिश्रा नहीं मिले तो उनके परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस उनकी तालाश कर रही है। पुलिस मिश्रा के गांव जाकर छानबीन भी कर चुकी है और उनकी कार की तालाशी भी ले चुकी है।

गुमशुदगी के कुछ दिनों बाद जब पुलिस ने मिश्रा की कार की छानबीन की तो उसे एक पत्र मिला था। पत्र में कई ऐसी बातें लिखी थीं जो विभाग में कोरोड़ों के खाद्यान्न घोटाले की ओर इशारा करती हैं। पुलिस पत्र को आधार बनाकर मामले को खाद्यान्न घोटाले से ही जोड़कर देख रही है।
पुलिस फिलहाल मिश्रा की तालाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन बांसडीहरोड के टकरसन के पास मिला है।

लेकिन अब उनके पास कोई मोबाइल नहीं है, इसलिए उनकी लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ रही है। बताया जा रहा है कि मिश्रा जिस दिन गायब हुए उसी दिन उनके सरकारी यूजर आईडी का पासवर्ड भी बदला था। नगर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र का कहना है कि लापता मार्केटिंग इंस्पेक्टर की खोजबीन की जा रही है। सभी बिंदुओं से इस प्रकरण की तहकीकात की जा रही है। पुलिस अपनी खोजबीन में तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago