बलिया के दो होनहारों का वॉलीबाल सीनियर नेशनल टीम में हुआ चयन, ज़िले में ख़ुशी की लहर

बलिया डेस्क : नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप के लिए 12 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की टीम में बलिया के दो होनहारों का चयन हुआ है। चयनित होनहारों के नाम आदित्य दूबे और तेजस्वनी सिंह है। आदित्य और तेजस्वनी भारतीय वॉलीबाल महासंघ के तत्वावधान में केआईआईटी विश्वविद्यालय (भुवनेश्वर) में 5 से 11 मार्च तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरूष/महिला वॉलीबाल चैम्पियनशिप में अपना जलवा दिखाएंगे।

इन दोनों का चयन 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से शाहजहांपुर के नायक यदुनाथ सिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में हुआ था। इस ट्रायल में हज़ारों लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन चयन सिर्फ 12 का हुआ और इन 12 लोगों में बलिया के आदित्य और तेजस्वनी का नाम शामिल है। जो बलियावासियों के लिए गर्व की बात है।

आदित्य दूबे दोकटी इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम रामप्रवेश दूबे है, जो सीएचसी सोनबरसा में कार्यरत हैं। वहीं तेजस्वनी सिंह रामनगर के रहने वाले कन्हैया सिंह की बेटी हैं। दोनों के चयन के बाद ज़िले में खुशी की लहर है। लोग इनके घर पहुंचकर इन्हें बधाई दे रहे हैं।
आदित्य ज़िले के ही नीलम देवी डिग्री कॉलेज (धतुरीटोला) में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है।

उसने 2016 में अपने खेल की शुरूआत दोकटी में विपुलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आयोजित वालीवाल प्रतियोगिता को देखने के बाद की। आदित्य को डीएलडब्लू के वॉलीबाल प्रशिक्षक नवीन राय ने प्रेरित किया और उन्हीं के मार्गदर्शन में खेल की शुरूआत हुई।
वहीं तेजस्वनी के बारे में उनके कोच संजय सिंह बताते हैं कि वह शुरू से ही खेल के क्षेत्र में प्रभावशाली थी। शुरुआती पढ़ाई गांव से ही पूरी करने के बाद तेजस्वनी ने महात्मा गांधी इण्टर कालेज दलन छापरा से इंटरमीडियट किया।

अभी वह स्नातक की पढ़ाई महाविद्यालय दुबेछपरा में कर रही हैं। महाविद्यालय में पढ़ाई करते हुए तेजस्वनी ने बॉलीबाल खेलना नहीं छोड़ा। उसे अपनी कड़ी मेहनत का फल मिला और उसका चयन नेशनल बॉलीबाल टीम के लिए हो गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

9 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

9 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

11 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

11 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago