किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार खरीदेगी मवेशियों के गोबर : वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया डेस्क : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किसानों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए अब गंगा के तटवर्ती इलाके में गंगा से पांच किलोमीटर दूर तक ऑर्गेनिक खेती की जाएगी। साथ ही सरकार किसानों के मवेशियों का गोबर भी खरीदेगी। यह कार्यक्रम नमामि गंगे योजना के तहत शुरु किया जाएगा। सरकार ने इसके लिए पैसे जारी कर दिए हैं।

सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते दिल्ली में उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा इस कार्यक्रम को शुरु करने का निर्णय लिया गया। सांसद ने बताया कि ये निर्णय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित दर्जन भर केबिनेट मंत्री व वरिष्ठ सांसदों की मौजूदगी में लिया गया।

कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए सांसद ने कहा की किसानों को अपने मवेशियों का गोबर एकत्र करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी गोबर का मूल्यांकन कर किसानों को एकाउंट पेई चेक के ज़रिए भुगतान करेंगे। किसानों से जो गोबर खरीदा जाएगा वो उन्हीं को बेचकर उसे खाद्य के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिना रासायन वाले इस खाद्य से जो ऑर्गेनिक फसल पैदा होगी वो बाजार में भी महंगी बिकेगी और सरकार भी इसे महंगे दामों पर खरीदेगी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह मस्त ने हाई टेंसन का तार टूटकर गिरने से मृत दलजीत टोला के तीनों लोगों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि जो चला गया उसे लौटाया नही जा सकता बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी संसार का सबसे बड़ा दुख इसे मैं समझ सकता हूं। दुबारा कही इस तरह का हादसा ना हो इसके लिए ज़रूरी व्यवस्था कराने की कोशिश करूंगा।  साथ ही ज़मीन पर लगाए गए सभी बिजली के ट्रांसफार्मरों को लोहे की जाली से घेरवाया जाएगा। मैं इस संबंध में विद्युत विभाग के आला अफसरों से बात करूंगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago