Categories: बलिया

बलिया में नीतीश-तेजस्वी के नारों के बीच मना जश्न, प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह बोले- आज बड़ा दिन

बलिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (CM Nitish Kumar) ली है। तेजस्वी यादव एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बने हैं। जदयू के समर्थकों का खुशी का ठीकाना नहीं है। बलिया की सड़कों पर नीतीश-जदयू  के नारे गूंज रहे हैं। जदयू कार्यालय में समर्थक एकदूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जदयू कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।

बलिया में जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह के घर समर्थकों की भीड़ लगी है। फेफना में कार्यालय पर जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने समर्थकों के साथ नीतीश कुमार के सीएम बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अवलेश सिंह ने कहा कि आज बिहार की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी के लिए खुशी की बात है। बिहार की जनता के लिए यह बहुत अच्छा हुआ है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाईयां दी साथ ही जमकर डांस किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भारत भूषण सिंह ,जिला महासचिव पंकज सिंह, सोनू सिंह, गप्पू राय, सचिव बबन कुशवाहां भूलन रजभर, जिला प्रवक्ता डॉक्टर शोभनाथ सिंह ब्लांक अध्यक्ष प्रदीप सिंह मासुम खान, बाबू श्रीवास्तव, शाहजहां खान, आलोक कुमार, लखन कुमार शर्मा, बालदेव सहनी, डॉ आशनारायण दास, चुन्नु कुमार, चंचल, परवेज आलम, रंजीत कुमार, विकास गुप्ता, कुणाल कुमार, मुकुल कुमार, मिश्र, राकेश कुमार, अधिवक्ता सुनील ओझा, विजय यादव मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago