बलिया में 11 अगस्त यानी महावीरी झंडा दिवस पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने महावीरी झंडा दिवस पर मादक पदार्थो की बिक्री पर रोक लगा दी है। बता दें महावीरी झण्डा का जुलूस नगर क्षेत्र बलिया, कस्बा रसड़ा, खेजुरी, बांसडीह, सहतवार, सुखपुरा, चितबड़ागांव और बैरिया में निकाला जायेगा। इस जुलूस में काफी भीड़ होती है।
बता दें कई बार जुलूस में शामिल होने वाले लोग शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन कर लेते हैं जिससे शान्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसी स्थति में सभी कस्बों की आबकारी दुकानों को महावीरी झण्डा पर्व पर 11 अगस्त को बंद करने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आदेश जारी किया है कि जनपद बलिया के नगर पालिका परिषद बलिया क्षेत्र में शराब आदि अभी दुकानों को बंद किया जाए। जिसके लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…