बलिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (CM Nitish Kumar) ली है। तेजस्वी यादव एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बने हैं। जदयू आरजेडी के समर्थकों का खुशी का ठीकाना नहीं है। बलिया की सड़कों पर नीतीश-जदयू के नारे गूंज रहे हैं। बेलथरा रोड में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। आरजेडी -जदयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तों के बीच भी जश्न का माहौल है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नीतीश के सीएम और तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सपा के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मतलूब अख्तर ने कहा कि आज बिहार की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी के लिए खुशी की बात है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाईयां दी। इस दौरान मतलूब अख्तर
अमरजीत चौधरी, हरेराम साधु, अमानुल हक़ अब्बासी, शाहिद इलियास, मोईद अहमद नन्हें, राशिद कमाल पाशा, संजय यादव, शकील अहमद, नंद लाल लोहिया, शोएब शीबू मौजूद रहे।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…