योगी सरकार का एक और तोहफा, यूपी के सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा फ्री

बलिया। उत्तरप्रदेश में सीएम योगी ने जनता को एक और बड़ा तोहफा दिया है। इमरजेंसी में 48 घंटे तक फ्री इलाज के बाद अब फ्री डायलिसिस की सुविधा सरकार देने जा रही है। जिसका ऐलान सीएम योगी ने किया और कहा कि किडनी से संबंधित रोगों के इलाज में डायलिसिस की अहम भूमिका होती है, केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री राष्ठ्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत हम पहले से ही 65 जिलों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। 3 और जिलों में इस सुविधा के शुरू होने से अब यह सुविधा 68 जिलों में हो गई है। क्वालटी ऑफ लाइफ की गारंटी उत्तर प्रदेश में हो इसका प्रयास हम सबको करना है। बुधवार को कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से चंदौली, भदोही और हाथरस में डायलिसिस सेंटर और 35 जिलों में उच्चीकृत एएनएम सेंटर में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि किडनी रोग से हमें बचना है तो शुगर से बचना होगा और शुगर से बचने के लिए तनाव से बचना होगा। साथ ही 35 एएनएम केंद्रों का शुभारंभ हुआ है। कहा कि ये सभी केंद्र उच्चस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। इनमें मॉडर्न सुविधाओं से लैस इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लासरूम, लैब, लैबोरेटरी और स्टाफ सब है। केन्द्रों के शुरू होने से एक साथ 1700 से अधिक बेटियां प्रशिक्षित होंगी। जो भी बेटियां यहां से पढ़कर निकलेंगी उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैरियर बनाने का अवसर मिलेगा पैरामेडिकल स्टाफ किसी भी प्रदेश के स्वास्थ सुविधा की रीढ़ होते हैं। एएनएम की उपयोगिता कोरोना महामारी में देखने को मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संभव है कि सभी 75 जिलों में नेफ्रोलॉजिस्ट या किडनी विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हो सकते, लेकिन फिजिशियन हर जगह हैं। इन फिजिशियन को प्रशिक्षित किया जा सकता है और तकनीशियनों को भी तैनात किया जा सकता है। डायलिसिस सेंटर को पीपीपी मॉडल पर भी संचालित किया जा सकता है जिसके लिए केंद्र सरकार अपना सहयोग देना चाहती है। राज्य के सभी 75 जिलों में मुफ्त डायलिसिस उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओरल कैंसर को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया जा रहा है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago