आरक्षण की मांग को लेकर निषाद पार्टी का पूरे पूर्वांचल में प्रदर्शन, कई जगह झड़प

आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल के कई जिलों में आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान कई जगहों पर ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है।

मछुआ समुदाय की सभी जातियों को ओबीसी से निकाल कर एससी का प्रमाण पत्र देने लिए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने गुरुवार को आंदोलन किया। वाराणसी में जिला  मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अक्सर तहसीलों से जो जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। वह पिछड़ी जाति का होता है।

कई बार बताने के बाद भी एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं होेने से मछुआ समुदाय के लोगों को दिक्कत हो रही है। इस समुदाय में कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोंडिया, मांझी, मछुआ आदि हैं। मछली शहर लोकसभा सुरक्षित सीट से मछुआ समुदाय के रामचरित्र निषाद को भाजपा ने सांसद बनाया। इसके बावजूद प्रशासन ओबीसी का प्रमाण पत्र दे रहा है।

जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रोकने के दौरान पुलिस और पार्टीजनों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान सिंह समेत कई कार्यकर्ता और एसपी सिटी अनिल पांडेय समेत दस पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी को एक घंटे तक रोके रखा।

गाजीपुर में निषाद पार्टी से जुड़े लोगों ने गुरुवार को अंधऊ बाईपास मार्ग पर फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास आरक्षण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार द्वारा समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन करने वाले परेशान रहे। जाम से सद्भावना एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही।

सोनभद्र में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के न मिलने से नाराज निर्बल इंडियन शोषित हमारा दल पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोढ़ी में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आवागनम ठप होने से वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम शादाब असलम और सीओ विवेकानंद तिवारी ने मांगपत्र लेकर जाम को समाप्त कराया।

जिगना-मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के सामने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर दोपहर एक बजे सड़क पर जाम लगा दिया। जो लगभग दो बजकर दस मिनट तक चला। इस बीच धूप और गर्मी से राहगीर बेहाल रहे। मोबाइल पर जिलाधिकारी से वार्ता होने के बाद एक उपनिरीक्षक को ज्ञापन देकर जाम खत्म कर दिया गया।

आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल के कई जिलों में आंदोलन किया

आंदोलन के दौरान कई जगहों पर ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago