पूर्वांचल में मौसम ने गुरुवार को एकाएक करवट ले ली। हल्की बारिश के दौरान बिजली गिरने से जौनपुर और बलिया में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए।
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के नेवढ़िया क्षेत्र के कसियाव गांव निवासी जौवात नट की पुत्री रेशमा (14) घर के बगल के बगीचे में आम बीन रही थी कि अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिर पड़ी, गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे सीएचसी मड़ियाहू ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके अलावा एक परिवार ही के तीन लोगों सहित चार लोग झुलस गए। उधर, बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में दिनेश राजभर पेड़ के नीच सो रहा था दोपहर बाद उसकी पुत्री अनीता (17) उसे जगाने गई कि तभी बिजली गिर पड़ी, जिससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीररूप से झुलसी हालत में दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…