बलिया के जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि किसी भी विभाग में यदि कोई भष्ट्राचार से जुड़ी शिकायत है तो सीधे मुझसे करें। जनपद में हर कार्ययोजना का संचालन शासन की मंशा के अनुसार ही किया जा रहा है।
यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी उसके संचालन में कुछ गलत कर रहा है तो उसकी शिकायत भी मुझसे करें। हर हाल में संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे जनहित से जुड़ी सुविधाओं या योजनाओं का विशेष ख्याल रखें। डीएम गुरुवार को दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में जनहित में सबसे अहम जरूरत बिजली और पानी की है।
इस मामले में विभाग के अधिकारियों को सचेत किया गया है कि वे लगातार तत्पर रहें। कहा जनपद में सर्वाधिक शिकायतें जमीन से जुड़ी हैं। लगातार आबादी बढ़ने और जमीन कम होने से इस तरह की समस्या है। जमीन के मामले में सभी तहसीलों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पूरी निष्पक्षता से निस्तारण किए जाएं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…