‘ईश्वर का लिखा लेख मिटा सकता हूं’ बोलने वाले निरहुआ से यूजर ने पूछा- का हाल बा हो

2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्‍तर प्रदेश की राह कहीं से आसान नहीं थी. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से लड़ने को तैयार थे. जातिगत समीकरण ऐसे बैठे कि सबको लगा कि यूपी में ही भाजपा को सबसे ज्‍यादा नुकसान होगा, मगर नतीजों में वैसा नहीं दिखा.

हालांकि बीजेपी ने इन चुनावों में कई ऐसे नामी चेहरों को शामिल किया था, जिनकी फैन फॉलोइंग के दम पर बीजेपी राज्य की लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करना चाहती थी. एक तरफ गोरखपुर से जानेमाने कलाकार रवि किशन को खड़ किया गया तो वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ से भोजपुर कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा गया.

रवि किशन तो भारी बहुमत से चुनाव जीतने में कामयाब हुए, लेकिन निरहुआ को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों करीब दो लाख मतों से करारी शिकस्त मिली. अभिनेता से राजनेता बने निरहुआ ने चुनाव प्रचार के दौरान एक ऐसी बात कही थी, जिसके लेकर उन्हें अब काफी ट्रोल किया जा रहा है.

टीवी9 से बातचीत के दौरान निरहुआ ने कहा था कि उन्हें हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है और वे ईश्वर के लिखे लेख को भी मिटा सकते हैं. निरहुआ को अखिलेश यादव से मिली शिकस्त के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. निरहुआ की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर एजाज खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ, भगवान के लेख को भी मिटाने वाला निरहुआ के का हाल बा हो.”

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago