Categories: देश

सूरत के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, अब तक 19 छात्रों की मौत, सामने आया दिल दहलाने वाला विडियो !

गुजरात के सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अब तक 19 छात्रों की मौत हो गई है. हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर चलता है, जिसमें आग लगने के कारण बच्चे नीचे कूदने लगे. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आग के डर से छात्र बिल्डिंग से कूदते दिखाई दे रहे हैं. तक्षशिला कॉम्प्लेक्स सूरत के सरथाना इलाके में स्थित है. जिस वक्त यह घटना हुई बिल्डिंग में 40 छात्र मौजूद थे.

फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है. लेकिन बिल्डिंग से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है. इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, सूरत में भीषण आग की घटना से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मरने वालों के परिवारों के साथ हैं.

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैंने गुजरात सरकार को स्थानीय प्रशासन से प्रभावितों को सभी तरह की सहायता मुहैया कराने को कहा है.  आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगाई गईं. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों को 4 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. इससे पहले सूरत के पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा ने इस घटना में 15 लोगों के मारे जाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है.

राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों का सहयोग किया. एक दमकल अधिकारी ने कहा कि तीसरी और चौथी मंजिल पर फंसे छात्र खुद को बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदने लगे. इनमें से कई को बचाकर अस्पताल भेजा गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago