बलिया और सलेमपुर के ये प्रत्याशी नहीं बचा सके अपनी जमानत

बलिया। बलिया व सलेमपुर सीट पर चुनाव मैदान में उतरे कुल 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो गया। मतों की गणना के बाद सभी तरह के अटकलों पर भी विराम लग लग गया। चुनाव परिणाम सामने के बाद दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कुल 22 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

इसमें बलिया लोकसभा क्षेत्र के आठ व सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशी हैं।सातवें व अंतिम चरण में 19 मई को तीन लोकसभा क्षेत्रों के लिए जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में मतदान कराया गया थ। इसके बाद गुरुवार शाम तक मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुआ। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक पड़े वैध मत का छठवां हिस्सा जमानत बचाने के लिए आवश्यक होता है।

लेकिन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में अधिकांश प्रत्याशी यह मत नहीं पा सके और जमानत नहीं बचा सके। बलिया लोक सभा क्षेत्र में कुल 989732 मत पड़े। इसमें भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को 469114 व गठबंधन से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को 453595 मत मिले और दोनों प्रत्याशियों की जमानत बच गई। इसके अलावा आठ प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके।

इसमें सुभासपा के विनोद को 35900, भारतीय जननायक पार्टी के अरविंद 4025, गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के गोपाल राम खरवार 2002, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेजर रमेश चंद उपाध्याय 5440, जनता राज पार्टी के उदय प्रकाश 1359, भारतीय समता समाज पार्टी के जन्मेजय कुमार प्रजापति 2454, जनता क्रांति पार्टी की सीमा चौहान 2453 व निर्दलीय ओमप्रकाश पांडेय को 1775 मत ही मिले।

इसी तरह सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में कुल 914359 मत पड़े थे।  इसमें दो प्रत्याशी भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 463930 व गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा 351820 मत लेकर अपनी जमानत बचा सके। इसके अलावा 13 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इसमें कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 26970, सुभासपा के राजाराम 33504, भारतीय समता समाज पार्टी के कृपाशंकर 1290, जनता क्रांति पार्टी के कैलाश चौहान 2403, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पूजा पांडेय 1719, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वर नाथ तिवारी 3835, जनता कांग्रेस के मो. शरुर अली 1562, पीस पार्टी के अजीमुल्लाह 2194, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के विद्याशंकर पांडेय 2427, हिंदुस्तान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिग्यासु 1592 के अलावा निर्दलीय विश्राम 4812, छोटेलाल 2283 व सुनील कुमार पांडेय 6266 मत लेकर जमानत नहीं बचा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago