Categories: बलिया

Ballia : NH-31 अब भी बदहाल, फेफना के पास 9 महीने में दूसरी बार उखड़ी!

बलिया में सड़कों की बदहाली अब भी देखने को मिल रही है। करीब 9 महीने पहले बनी NH-31 में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। कई जगह सड़क की परतें दरकने लगी हैं। खासकर फेफना से बलिया के बीच बनी सड़क की कलई खुलने लगी है। करीब एक किमी की दूरी में सड़क में जगह-जगह खराब हो गई। जिसे दुरुस्त करने का काम हो रहा है।

बता दें NH-31 कई सालों तक क्षतिग्रस्त रही। जून 2020 में गाजीपुर से मांझी तक 102 करोड़ का टेंडर जयपुर की कंपनी को दिया। लेकिन डेढ़ साल तक काम नहीं हुआ तो NHAI ने एजेंसी को टर्मिनेट कर नए सिरे से दिसंबर 2021 में 117 करोड़ का टेंडर निकाला। NHAI ने गाजीपुर से मांझी घाट तक की दूरी 115 किमी को 3 भाग में बांटते हुए गाजीपुर से फेफना तक 60 किलोमीटर, फेफना से चिरैयामोड़ तक 45 किलोमीटर और चिरैया मोड़ से मांझी के जयप्रभा सेतु तक 16 किलोमीटर के काम को अलग-अलग 3 एजेंसियों को दिया।
लेकिन फेफना से चिरैयामोड़ तक आवंटित कार्य में मानक की अनदेखी के आरोप शुरू से ही लग रहे हैं। सड़क बनने के 2 माह बाद ही फेफना से कुछ दूरी पर उखड़ जाने पर हो हल्ला मचा तो दोबारा निर्माण हुआ। लेकिन अभी भी यही स्थिति है। फेफना से बलिया तक सड़क बनने के साथ ही कई जगह पैचिंग करनी पड़ रही है। बताया जाता है कि पहले की बनी सड़क पर ही लेपन करने के कारण यह स्थिति आई और सड़क की ऊपरी परत दरक जा रही है।

वर्तमान में पैबंद लगाने के लिए सड़क को कट किया गया है जो काफी खतरनाक साबित हो रहा है। रात के समय यह कट दिखते नहीं जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। इधर आजमगढ़ NHAI के पीडी एसपी पाठक ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद 3 साल तक कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है कि कहीं भी क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराएं। क्षतिग्रस्त होने पर सड़क की पैचिंग के लिए कट किया जाता है, पैचिंग कार्य पूरा हो चला है।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago