बलिया। चिलकहर क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रा से अश्लील बातें करने का मामला सामने है। यहां तक कि आरोप प्रधानाचार्य पर लगा है। अश्लील बातें करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 सहित गड़वार पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 सहित गड़वार पुलिस से लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रधानाचार्य पर फोन कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रधानाचार्य से युवती की बात का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 12वीं की छात्रा की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को कलंक करने वाले प्रधानाचार्य के खिलाफ भी लोगों में काफी आक्रोश है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…