Categories: बलिया

एनएच-31 बना गड्ढों का घर, हालात ऐसे कि गड्ढों में फंसे ट्रक को जेसीबी भी नहीं खींच सका

अच्छी सड़क के सारे दावे बलिया जनपद में फेल होते नज़र आ रहे हैं। जहां चाहें नज़र घूमा लें, एक दो जर्जर रोड़ तो आपको जिले में मिल ही जाएंगी। 1-2 तो बहुत कम हैं, अमूमन जिले की हर सड़क गड्डों से पटी है। इन्हीं में से एक है एनएच-31। इस मार्ग का हाल दिन-बदिन बदतर होती जा रही है। मार्ग से गाड़ियां निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। एनएच-31 की बदहाली का दंश आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। सड़कों में गड्ढे या गड्ढों में सड़क यह समझना भी मुश्किल हो रहा है। इन गड्ढो में गिरकर जहां पैदल जाने वाले राहगीर तो परेशान होते ही हैं लेकिन अब इस गड्ढों में वाहनों के फंसने जाम की समस्या ने भी जन्म ले लिया है।

बैरिया बाजार पानी टंकी के सामने एनएच-31 पर सड़क के बीचोबीच बने कुंआनुमा गड्ढों में बिहार की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक फंस गया। इस ट्रक के फंसने से मार्ग में लंबा जाम लग गया। हालात यह हो गए कि घंटों मशक्कत के बाद भी ट्रक को गड्ढों से बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद जेसीबी बुलाई लेकिन जेसीबी भी गड्ढों की मजबूत पकड़ को तोड़ने में नाकाम रही। बैरिया पुलिस सड़क के दूसरे साइड से छोटे वाहनों को निकाल रही थी। बावजूद इसके सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी। घंटो जाम से लोग परेशान दिखे।

गौरतलब है कि इस मार्ग को दुरुस्त करने कई बार आवेदन दिए गए। प्रदर्शन हुए लेकिन आजतक कोई हल नहीं निकला। लगभग दो माह पहले बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर पंकज कुमार को उनकी गाड़ी से उतारकर हालात से रूबरू कराया था। विधायक के तल्ख तेवर के बाद एनएचएआई के अधिकारियों के हस्तक्षेप पर ठेकेदार ने उक्त गड्ढों में राबिश गिरवाया भी था लेकिन बरसात में गड्ढे फिर बन गए। वहीं एनएचएआई के नवागत प्रोजेक्ट डायरेक्टर योगेंद्र सिंह का कहना है कि 24 घण्टे के भीतर सड़क पर बने गड्ढों में गिट्टी डालकर पाट दिया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर मार्ग की मरम्मत की जाएगी या फिर जनता को ऐसे ही परेशानी झेलनी पड़ेगी। बहरहाल बलिया में अच्छी सड़कें अब सिर्फ सपना हो गई हैं, जिसे पूरा करने में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को आगे आना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago