बलिया। कासिमाबाद मार्ग स्थित ईट भट्टे के पास एटीएम संचालक से हुई 8 लाख 13 हजार की लूट के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। थाना रसड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लूट के 5 लाख 82 हजार 500 रुपए के साथ असलहे व घटना में प्रयुक्त 2 अदद मोटर साइकिल अपाची बरामद की है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार 26 जुलाई की शाम को एक बदमाशों ने फ्रेंचाइजी एटीएम संचालक को शिकार बनाया और उसे कट्टे से डराते हुए 8 लाख 13 हजार रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। घटना कासिमाबाद मार्ग स्थित नगहर ईट भठ्ठे के समीप
को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 11 अगस्त को तड़के 4 बजे सिधागर घाट टेढी पुलिया के पास से चार आरोपियों को पकड़ा। जिनमें रवि भारद्वाज उर्फ तेजा पुत्र चंद्रिका प्रसाद, अंकित कुमार पुत्र जनार्दन राम, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र भोला सिंह, प्रिंस सिंह उर्फ मान्वेन्द्र सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह शामिल है। घटना में आरोपियों के पास से 5 लाख 82 लाख 500 रुपए, 1 अदद प्रतिबंधित रिवाल्वर देशी, 1 अदद जिंदा कारतूस, 1 अदद तमंचा 315 बोर, 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 अदद तमंचा 303 बोर, 1 अदद चाकू नाजायज, 4 अदद मोबाइल, 2 अदद मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…