Categories: featured

बलिया में बाढ़ से तबाही, उफनती गंगा को पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत

बलिया में बाढ़ ने आफत बरसाई है। गंगा नदी की उफनाई लहरें अब जिंदगियां छीन रही हैं। बुधवार को गंगा नदी ने एक व्यक्ति को अपने आगोश में ले लिया। बताया जा रहा है कि ससुराल आए एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक घटना बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगहरी गांव निवासी 58 वर्षीय  जगदम्बा चौबे गोपालपुर स्थित अपनी ससुराल आए थे। भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में जगदम्बा चौबे बाढ़ का पानी पैदल ही पार कर रहे थे लेकिन तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूबने लगे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीण उन्हें सोनबरसा सीएचसी ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुटी है। वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। उनके बेटे अंकुर चौबे व भैयाजी चौबे के साथ पत्नी राधिका देवी के आंसू नहीं थम रहे। गंगा में आई इस बाढ़ से एक परिवार बिखर गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago