Categories: बलिया

बलिया में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से, कलेक्ट्रेट में हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बलिया में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज 7 मई से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी। जिले की 2 लोकसभा सीटों बलिया और सलेमपुर से प्रत्याशी अपना पर्चा भर सकेंगे। नामांकन के लिए जिले में अलग अलग स्थान चिन्हित किए गए थे।

बता दें कि जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में बलिया लोकसभा व मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय कक्ष में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन होगा। दोनों स्थलों के लिए प्रत्याशियों को आने- जाने का अलग-अलग रास्ता बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भी वैरियर लगाया गया है। यहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पूरे परिसर में बैरिकेटिंग की गई है। जिलाधिकारी के मुताबिक, मुख्य द्वार से केवल प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति रहेगी। मुख्य द्वार से प्रवेश के बाद प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों को बैठने के लिए दो स्थानों पर टेंट आदि लगाए गए हैं।

इधर लोकसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जारी है। पहले चरण के कर्मियों का प्रशिक्षण के बाद दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन चुनाव आयोग के पोर्टल पर होगा। पहला रेंडमाइजेशन व कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। अब अधिकारियों ने दूसरे रेंडमाइजेशन की तैयारी शुरु कर दी है। 15 मई को दूसरा रेंडमाइजेशन के बाद कर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 20 से 26 मई तक होगा। सीडीओ और कार्मिक प्रभारी ओजस्वी राज ने बताया कि दूसरे चरण का रेंडमाइजेशन के बाद कर्मियों का प्रशिक्षण होगा। किसी भी कर्मचारी की चुनावी ड्यूटी नहीं कटेगी।

इधर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के टीडी कॉलेज में हुए प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निर्वाचन संबंधी दायित्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरत्ता व जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago