बलिया में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र की 2 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आज पहले दिन 71-सलेमपुर और 72-बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन हेतु कुल 25 प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों को नामांकन फार्म वितरित किया गया।
बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए रिटर्निग आफिसर जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और सलेमपुर के लिए रिटर्निग ऑफिसर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज है। आज नामांकन पत्र वितरित होने के बाद किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…